- जादूगोड़ा–कालिकापुर मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर में कार के उड़े परखच्चे
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा से सटे रोहनी बेड़ा गांव के समीप जादूगोड़ा–कालिकापुर मुख्य मार्ग पर बुधवार संध्या करीब चार बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई। इस हादसे में एक तेज रफ्तार हाईवा और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोग—समात पालित (उर्फ नोटन), जयदेव पालित और देवाशीष कैवतो—गंभीर रूप से घायल हो गए। समात पालित और जयदेव पालित आपस में भाई हैं। सभी घायल हल्दीपोखर के बंगाली पाड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं। कार जादूगोड़ा से हल्दीपोखर की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही हाईवा से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : छोटे पद के लिए बड़े कद का उम्मीदवार मैदान में, वार्ड पार्षद के लिए ईशान पात्रा ने किया नामांकन
पुलिस की तत्परता से घायलों को मिला इलाज
घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपनो सक्रिय हुए और तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि कार का नंबर जेएच 05 डी–2957 है, जबकि हाईवा का नंबर जेएच 05 एएन–0577 बताया गया है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।