Jadugoda : जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन घायल

  • मोटरसाइकिल की स्कॉर्पियो से टक्कर, हाईवे पेट्रोलिंग ने बचाई जान
  • नौरंग मार्केट पुलिया के पास हुआ हादसा

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब एक मोटरसाइकिल ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना सुबह करीब 11 बजे नौरंग मार्केट पुलिया के समीप घटी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवतियां और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों दोपहर 12 बजे के आसपास गालूडीह से दामूडीह स्थित पहाड़ भागा (नरवा पहाड़) जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। हादसे में गालूडीह निवासी लक्खी मार्डी और पार्वती मुर्मू तथा मुसाबनी निवासी कुंदु मार्डी गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें : Gua : सामूहिक मेहनत और अनुशासन से सेल गुवा की ऐतिहासिक उपलब्धि

घटना की सूचना मिलते ही जादूगोड़ा हाईवे पेट्रोलिंग टीम और थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत यूसिल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से तीनों की जान बच सकी। इधर, जादूगोड़ा पुलिस ने हादसे में शामिल स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्मामाइंस में इनोवा–ऑटो की जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला

लिंडे कंपनी के पास तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, नाले में पलटा ऑटो तेज टक्कर से नाले में पलटा ऑटो, मची अफरा-तफरी जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के लिंडे…

Spread the love

Baharagoda : बहरागोड़ा में तेज रफ्तार ट्रक ने तोड़ी पुलिया की डायवर्सन, ग्रामीणों में आक्रोश

चंद्रपुर गांव में देर रात हादसा, चालक गंभीर रूप से घायल रात के सन्नाटे में हुआ हादसा, बड़ा खतरा टला बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत के चंद्रपुर गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *