Jadugora: धर्मडीह में रामनवमी पर पहली बार निकला झंडा जुलूस, बुजुर्गों को पगड़ी पहनाकर मिला सम्मान

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा के धर्मडीह में इस वर्ष पहली बार रामनवमी के पावन अवसर पर उत्साह और उल्लास के साथ झंडा जुलूस का आयोजन किया गया. श्री श्री राम जानकी मंदिर अखाड़ा समिति के बैनर तले आयोजित इस जुलूस की अगुवाई मुख्य संयोजक नवीन प्रसाद और लाइसेंसी सज्जन खेमका ने की.झंडा जुलूस से पहले बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन किया गया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया. इस आयोजन ने धर्मडीह को रामभक्ति के रंग में रंग दिया.

बुजुर्गों को पगड़ी पहनाकर किया गया सम्मानित

समारोह की खास बात रही—एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया जाना. समिति के संयोजक नवीन प्रसाद ने यह सम्मान प्रदान करते हुए उनके अनुभव और योगदान को स्मरणीय बताया.

सम्मानित हुए ये प्रमुख चेहरे

सम्मान प्राप्त करने वालों में यूसिल से सेवानिवृत्त भरत शर्मा, लाइसेंसी सज्जन कुमार खेमका, भूमि दाता गीता सिंह, तारक डे, दुर्गा वाहिनी की सदस्य संगीता साव, राम बाबू, अरुण सिंह, अनिल सिंह, आनंद साहू, विनय चौबे और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे. इस कार्यक्रम की सफलता में प्रमुख भूमिका निभाने वालों में नवीन प्रसाद, सज्जन खेमका, राम बाबू यादव और आनंद साव का विशेष योगदान रहा.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 394 परिवारों की एकता और आस्था का प्रतीक बना सामूहिक रामनवमी आयोजन

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time