Jadugora: यूसिल नरवा पहाड़ में रक्तदान शिविर, CISF जवान और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़चढ़ कर किया रक्तदान

जादूगोड़ा:  यूसिल की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन की ओर से शनिवार को 63वां रक्तदान शिविर नरवा पहाड़ क्लब भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रक्तदान से जुड़ी संगीत प्रस्तुति ने माहौल में उत्साह भर दिया। कुल 231 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन यूसिल के कार्यकारी निर्देशक एम के सिंघई और जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइनस के मुख्य मेडिकल ऑफिसर कंचन भट्ट मिस्र (नरवा पहाड़) ने दीप प्रज्वलित कर किया। एम के सिंघई ने कहा कि “एक छोटा सा रक्तदान किसी का जीवन बचा सकता है और परिवार को फिर से खुशियों की राह दिखा सकता है। यही वजह है कि रक्तदान को महादान कहा गया है।”

इस शिविर में 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों ने भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। कमिटी की ओर से विद्या शर्मा और अन्य दो लोगों को स्मृति चिन्ह देकर हौसला अफजाई की गई।

दो महिलाओं माया देवी (पति: मनोज कुमार) और सुधा सिंह (पति: एस के सिंह) ने भी रक्तदान किया और अन्य महिलाओं को इस सेवा के प्रति प्रेरित किया।

यूसिल सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महिला और पुरुष जवानों ने भी इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इनमें विनय कुमार, ब्रजेश कुमार, अरविंद कुमार गोंड, वीरेंद्र कुमार, आर के यादव, मुकेश कुमार, कुमारी लक्ष्मी, जय प्रकाश सिंह, दीपक कुमार, संदीप कुमार सिंह, शशि धर सहित कई जवान शामिल थे।

शिविर को सफल बनाने में खान प्रबंधक मनोज कुमार, डी एन सिंह, पी सी दास, इमरान अहमद, हेमलता शिरोडकर, बाला कृष्णा मिश्रा, धनंजय सिंह, गाजिया हासदा, आनंद महतो, प्रकाश सिंह, ए के श्रीवास्तव, एस एस झा, विवेक दास, बाला कृष्ण, राधा गोबिंद सिंह, रमेश सिंह, राधा कुमारी, नरेंद्र सिन्हा, जे एन मुर्मू, कमल पात्र समेत अन्य कई लोगों ने अहम योगदान दिया।

संगीत ने बढ़ाया उत्साह
रक्तदान से जुड़ी गीतात्मक प्रस्तुति — “जीवन बचाने वालों को, बिन मांगे मिल जाती है दुआएं, ईश्वर की नजरों में दर्ज़ा हो जाता है ऊंचा” — ने सभी उपस्थितों में जोश भर दिया और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाई।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: पाथरी पंचायत में ‘सरकार आपके द्वार’ कैंप, हजारों ग्रामीणों ने योजनाओं का उठाया लाभ

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time