जगन्नाथपुर: कुंद्रीझुर में शनिवार को रात में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुवासाई निवासी राहुल गोप, सन्नी पूर्ति, गणेश बिरुवा अपने मोटरसाइकिल से जगन्नाथपुर के कुंद्रीझुर में माघे पर्व मनाकर अपने जीजा के घर जिन्तुगोड़ा जा रहे थे. तभी कुंद्रीझुर में सामने के तेज गति से आ रही अनियंत्रित मोटर साईकिल ने जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में दोनो मोटरसाइकिल चालक राहुल गोप एवं गंगाराम बोबोंगा की मौत घटना स्थल पर हो गई. सभी युवक नशे की धुत में थे. स्थानीय लोगों द्वारा जगन्नाथपुर पुलिस को घटना की सुचना दी गई. सुचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर मृतक सहित दोनो घायलो को जगन्नाथपुर समुदायिक स्वास्थ केंद्र में पहुंचाया. जहां दोनो घयल युवक गणेश बिरुवा एवं सन्नी पुर्ति का प्राथमिक उपचार किया गया. वही गणेश बिरुवा को अत्यधिक चोटे आने के कारन गंभीर रुप घायल होगया. जिसे प्राथमिक उपचार कर चाईवासा रेफर कर दिया गया.
इसे भी पढ़ेः Deogarh: दो पक्षों के विवाद में चली गोली, राहगीर के कमर में लगी, हालत नाजुक
There is no ads to display, Please add some



















































