Jamshedpur  : हर हर महादेव के जयघोष से 24 को गूंजेगा कालीमाटी रोड, सेवा संघ के 26 वीं वर्षगांठ पर मनोज तिवारी बहाएंगे भक्ति की रसधार

संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने तैयारियों का लिया जायजा, कहा श्रद्धालुओं की चरण धूलि में ही है ईश्वर की कृपा
काले ने की अपील – समय पर आए , एक सहयोगी की भूमिका निभाएं
चाय- पानी, भोग प्रसाद की रहेगी निशुल्क व्यवस्था

जमशेदपुर : सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर हर हर महादेव सेवा संघ की ओर से साकची कालिमाटी रोड गुरुद्वारा मैदान में भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इस वर्ष 26 वाँ आयोजन है। विगत 25 वर्षों से चली आ रही इस गौरवमयी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी शहरवासियों एवं शिवभक्तों के लिए भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। उन्होंने पंडाल, मंच, विद्युत सज्जा, ध्वनि व्यवस्था, श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चाय एवं भोग-प्रसाद वितरण सहित तमाम व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हर हर महादेव सेवा संघ की भजन संध्या केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और सामाजिक एकजुटता का महापर्व है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसे देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष की भव्य भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं कलाकार मनोज तिवारी अपनी प्रस्तुति से शिवभक्तों को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। आयोजन स्थल पर विशाल एवं वाटरप्रूफ पंडाल, अत्याधुनिक साउंड सिस्टम, आकर्षक विद्युत सज्जा तथा विशेष आकर्षण के रूप में बर्फ से निर्मित भव्य शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुगम प्रवेश एवं निकास, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, चाय तथा भोग-प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं, स्वयंसेवकों को अनुशासन, यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने सभी स्वयंसेवकों से पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से इस वर्ष की भजन संध्या को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाया जाएगा।

बैठक एवं तैयारियों के निरीक्षण के दौरान हर हर महादेव सेवा संघ के संरक्षक बृजभूषण सिंह, जयप्रकाश राय, जितेंद्र चावला, पूर्व अध्यक्ष राजू मारवाह, जोगिंदर सिंह जोगी, वर्तमान अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू, अखिलेश पांडे, राघवेंद्र शर्मा, महेंद्र सिंह, संदीप कुमार सिंह सहित प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप में 6332 लाभार्थियों के बीच 21.05 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *