Jamshedpur : प्रभु की कृपा से ही होता है सेवा कार्य, बुजुर्गों का आशीर्वाद बेशकीमती : काले 

हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा कंबल वितरण जारी

Jamshedpur : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम निरंतर जारी है. मंगलवार को जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए बांवरी बस्ती, लकड़ी टाल, कानू भट्टा, नंदनगर, भुइंयाडीह, गढ्ढा बस्ती, रोड नं 1, 2, 3, 5 बागूनहातु सहित अन्य कई क्षेत्रों में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए.

मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि जब तक हम अपने बुजुर्गों का सम्मान नहीं करेंगे, तब तक हम समाज में सच्चे बदलाव की उम्मीद नहीं कर सकते. इस कंबल वितरण कार्यक्रम के जरिए प्रयास है कि बुजुर्गों और अन्य जरूरतमंदों को राहत मिल सके और हम उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकें.

इस अवसर पर शशि बीर राणा, अनुभव सिन्हा, सुरेन्द्र मास्टर, रविन्द्र मास्टर, सुभाष प्रमाणिक, राजू कालिंदी, राजेश शर्मा, पंचानंद, बनारसी, अर्जुन राव, दीपक सिंह,‌अनुप तिवारी, बिभाष मजुमदार, रिंकी देवी, लख्खिकांत घोष, मुकुल दास टींकू सरदार, राजू रजक, अमित ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

    ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

    Spread the love

    Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *