Jamshedpur: प्रेम का झांसा देकर युवती को फंसाया, अश्लील फोटो वायरल कर किया ब्लैकमेल – आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर:  एमजीएम थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम संबंध का झांसा देकर युवती को अपने जाल में फंसाया। आरोपी ने पहले युवती से घनिष्ठता बढ़ाई और उसके कुछ निजी और अश्लील फोटो अपने मोबाइल में ले लिए। बाद में उन्हीं फोटो को वायरल करने की धमकी देकर युवती से मोटी रकम की मांग की।

जब युवती ने रकम देने से इंकार किया, तो आरोपी ने 18 अक्टूबर को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद भी वह लगातार व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए युवती पर दबाव डालता रहा। मानसिक रूप से प्रताड़ित युवती ने अंततः अपने परिवार के साथ मिलकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दानिस अंसारी (मानगो, ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में दूसरा आरोपी, नासिश अंसारी, अभी फरार है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस मोबाइल फोन, चैट और फोटो के तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है ताकि आरोपियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट तैयार की जा सके। एमजीएम थाना पुलिस ने इसे साइबर अपराध और महिला की गरिमा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

फुटबॉल मैदान निवासी संपूर्णा चौधरी के घर से चोरी की गई बाइक आरोपी के कब्जे से मिली आरोपी के गिरफ्तार होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस गुवा : बड़ाजामदा…

Spread the love

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *