Jamshedpur : परसुडीह में बंद पड़े घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

  • कीताडीह मदरसा के पास रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मी के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
  • स्थानीय लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कीताडीह मदरसा के पास मंगलवार तड़के उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंद पड़े घर से अचानक धुआं उठता देखा गया। यह घर रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मी नोमान का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 6 बजे धुआं नजर आने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर पूरी तरह बंद था और अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे आग की जानकारी समय पर नहीं मिल सकी। किसी तरह दरवाजा खोलने पर देखा गया कि आग पूरे घर में फैल चुकी है। इसके बाद मदरसा के बच्चों और मोहल्ले के लोगों ने पानी मोटर लगाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। फायर ब्रिगेड को सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पंचायती ढांचे के बिना पेसा कानून निष्प्रभावी – जेपी पांडेय

परसुडीह में अग्निकांड से मचा हड़कंप

स्थानीय निवासियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया। सूचना मिलने पर गृह मालिक का भांजा मोहम्मद मिनाजुद्दीन मौके पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि आग तड़के करीब 4 बजे लगी होगी और प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है। आग में घर के अंदर रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया है। सोने-चांदी के आभूषण, बेड, अलमीरा, कपड़े, जरूरी कागजात और प्रमाण पत्र सहित कई कीमती सामान नष्ट हो गए हैं। अनुमान के अनुसार इस घटना में भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया गया कि इस घर में पहले रिजवान नामक व्यक्ति रहते थे, लेकिन फिलहाल परिवार धतकीडीह में रह रहा है, जिस कारण घर लंबे समय से बंद पड़ा था। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और प्रशासन से नुकसान के आकलन की उम्मीद जताई जा रही है।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : आंधी-तूफान और बारिश ने झाड़ग्राम शहर के शक्तिनगर इलाके में भारी तबाही मचाई, दुर्गा पूजा पंडाल हुआ क्षतिग्रस्त 

झाड़ग्राम : बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने झाड़ग्राम शहर के शक्तिनगर इलाके में भारी तबाही मचाई, जिससे बसंती दुर्गा पूजा का एक पंडाल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो…

Spread the love

Bahragora : खूनी बने NH-49 के खंडामोदा व जगन्नाथपुर चौक, 48 घंटे में 2 मौतें, ‘जस्टिस डायनामिक्स सोसाइटी’ ने खोला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामोदा और जगन्नाथपुर (बरसोल) चौक अब मौत के केंद्र बनते जा रहे हैं। पिछले मात्र 48 घंटों के भीतर इन दोनों स्थलों पर हुई दो…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time