Jamshedpur : कृषि, बागवानी व किसानों के परिभ्रमण पर खर्च होंगे 4 करोड़

जिला कृषक सलाहकार समिति की बैठक में कार्य योजना को मिली मंजूरी

जमशेदपुर : जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा विवेक बिरूआ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला कृषक सलाहकार समिति की बैठक हुई. जिसमें वर्ष 2025-26 में आत्मा के तहत की जाने वाली किसानोपयोगी गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। बैठक में उप परियोजना निदेशक गीता कुमारी, लेखापाल नीलम जोंको समेत 22 किसान मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से राज्य स्तर से स्वीकृत जिला प्रसार कार्य योजना के कुल 397.46700 लाख राशि का कार्य योजना के बारे में चर्चा की गयी। जिला कृषि पदाधिकारी विवेक विरूआ ने कार्य योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आत्मा के तहत इस वर्ष स्वीकृत कार्य योजना प्राप्त हुआ है जिसके तहत राज्य के बाहर कृषकों को प्रशिक्षण ईकाई, राज्य के अंदर प्रशिक्षण ईकाई, जिला के अंदर प्रशिक्षण ईकाई, राज्य के बाहर कृषकों का परिभ्रमण ईकाई, राज्य के अंदर परिभ्रमण ईकाई, जिला के अंदर कृषकों का परिभ्रमण 6 ईकाई, कुल कृषि प्रत्यक्षण 22 ईकाई, बागवानी एवं अन्य उद्यानिक फसल पर 11 ईकाई, क्षमता विकास 2 ईकाई, कृषक गोष्ठी 11 ईकाई, कृषक पाठशाला 11 ईकाई में एवं 1 जिला स्तर पर किसान मेला का आयोजन करने का कार्ययोजना पर अनुमोदन सदस्यों से प्राप्त किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिलास्तरीय वन अधिकार समिति ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन पट्टा से जुड़े 192 आवेदनों का निपटारा किया

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिरसानगर सीएचसी होगा हाईटेक, 60 लाख की योजना से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, सांसद विद्युत महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएचसी के विस्तार एवं उन्नयन कार्य का किया शिलान्यास

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर जोन नंबर 1 बी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के विस्तार एवं उन्नयन की दिशा में रविवार को बड़ी पहल की गई। स्वास्थ्य,…

Spread the love

Jamshedpur : मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है रक्तदान : काले

बागुनहातू रक्तदान शिविर में शामिल होकर काले ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह जमशेदपुर : बागुनहातू चौक स्थित कम्युनिटी सेंटर में हो समाज एवं शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ, बागुनहातू के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time