Jamshedpur : जिलास्तरीय वन अधिकार समिति ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन पट्टा से जुड़े 192 आवेदनों का निपटारा किया

जमशेदपुर : उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिलास्तरीय वन अधिकार समिति कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला वनाधिकार समिती की बैठक हुई. जिसमें अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधि० 2006 के नियम 2008 एवं संशोधित नियम 2012 के अन्तर्गत प्राप्त 186 व्यक्तिगत एवं 06 सामुदायिक, कुल 192 दावा पत्रों की जिला वन अधिकार समिति के द्वारा गहन समीक्षा की गई। सभी दावों की सत्यापन प्रक्रिया, भू-सीमा निर्धारण तथा दस्तावेजों की जांच के उपरांत संबंधित प्रस्तावों पर नियमानुसार निर्णय लिया गया। साथ ही वन भूमि पर स्थापित होने वाले बिजली विभाग के बहरागोड़ा, धालभूमगढ़ तथा चाकुलिया में स्थापित होने वाले 132 केवी के एलआईएलओ के अलावे बीएसएनएल के 4जी टावर स्थापना की मंजूरी दी गई।

161 लाभुकों को मिलेगा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ

साथ ही जिला स्तरीय समिति की एक अन्य बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना हेतु विभिन्न प्रखंडों से चिकित्सा अनुदान हेतु प्राप्त कुल 324 आवेदनों की जांच की गई। जांचोपरांत अनुसूचित जनजाति के 123, अनुसूचित जाति के 40 एवं पिछड़ी जाति के 161 लाभुक के आवेदन सही पाए गए, समिति द्वारा सहयोग राशि भुगतान का अनुमोदन किया गया। वहीं बैठक में जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति द्वारा स्वीकृति करने के पश्चात कुल 13245 छात्रों के छात्रवृत्ति राशि भुगतान का निर्देश दिया गया। बैठक में न प्रमण्डल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, जिला परिषद सदस्य, पोटका सोनामनी सरदार, जिला परिषद सदस्या, घाटशिला देबयानी मुर्मू एवं जिला परिषद सदस्या, मुसाबनी लखी मार्डी बैठक में मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: उपायुक्त ने महिला उद्यमी टीम से की बातचीत, सखी दीदियों और जागृति टीम ने साझा किए अपने अनुभव


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time