Jamshedpur : जमशेदपुर में जवान को कार से कुचलने की कोशिश मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को मिली सफलता, एक आरोपी फरार
  • ड्यूटी के दौरान जवान पर जानलेवा हमला, मचा था हड़कंप

जमशेदपुर : जमशेदपुर में ड्यूटी पर तैनात जवान को कार से कुचलने की कोशिश के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यह सनसनीखेज घटना 3 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि कदमा टोल ब्रिज गोलचक्कर के पास हुई थी, जहां ड्यूटी पर तैनात जवान हीरालाल महतो पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया था। आरोप है कि अपराधियों ने साजिश के तहत कार से कुचलकर उनकी हत्या करने की कोशिश की, जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे फिलहाल उपचाराधीन हैं। इस घटना ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी थी।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सोनाकड़ा में मदन मोहन पूजा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कुणाल महतो ने की पूजा-अर्चना

आरोपियों ने किया अपराध स्वीकार, सफेद डिजायर कार जब्त

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह, अंकित मुखी और आदित्य मुखी के रूप में हुई है, जो सभी पूर्वी सिंहभूम जिला, जमशेदपुर के निवासी हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की मारुति सुजुकी डिज़ायर कार को भी जब्त कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पुलिस से नाराजगी के चलते उन्होंने मिलकर जवान की हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार इस मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time