Jamshedpur: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीना पर्स, इलाके में सुरक्षा की चिंता

जमशेदपुर:  कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर क्लब के पास 14 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीन लिया। पीड़िता की पहचान शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 की सोनी कुमारी के रूप में हुई है। वह उस रात किसी काम से लौट रही थीं और शास्त्रीनगर क्लब होते हुए अपने घर जा रही थीं। तभी पीछे से आई दो बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गए।

सोनी कुमारी के पर्स में मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, नगद राशि और जरूरी कागजात थे। घटना के बाद पीड़िता कुछ समय तक सदमे में रहीं और तीन दिन बाद, यानी 16 अक्टूबर को उन्होंने कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

कदमा थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में असामाजिक गतिविधियां बढ़ी हैं। उन्होंने रात के समय पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रात की गश्त को और सख्त किया जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bihar Elections: अमित शाह का बिहार मिशन शुरू, नीतीश से मुलाकात – छपरा में जनसभा आज

Spread the love

Related Posts

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Jamshedpur : 200 दिव्यांग बच्चों के साथ समावेशन का उत्सव जेआरडी में आयोजित

जमशेदपुर : सीआईआई वाईआई जमशेदपुर द्वारा जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हौसला 2026 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। पिछले दिनों आयोजित हुए इस वार्षिक खेल दिवस में लगभग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time