पोटका: घाटशिला उपचुनाव के कारण चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग लगातार जारी है. इसी दौरान आज पोटका के रसूनचोपा चेक पोस्ट पर पुलिस ने 4 लाख 49 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं.
वाहन जाँच के दौरान रसूनचोपा चेकनाका पर ओडिशा से जमशेदपुर की ओर जा रहे एक व्यक्ति के पास से पुलिस को 4 लाख 49 हजार रुपये मिले। बरामद राशि को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में गिना गया. जब्त रूपए को डिब्बे में बंद कर सील किया गया. मालूम हो कि अब तक वाहनों चेकिंग के दौरान 22 लाख 68 हजार 400 रुपये बरामद किए जा चुके हैं।
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से चेक पोस्ट पर प्रशासन लगातार सघन वाहन जाँच अभियान चला रहा है. थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने बताया कि यह जाँच अभियान चुनाव संपन्न होने तक जारी रहेगा। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए चेक पोस्ट पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से जांच की जा रही है.


















































