Jamshedpur : विश्व दिव्यांगता दिवस पर सुंदरनगर चेशायर होम पहुंचे डालसा टीम, दिव्यांग बच्चों के बीच बांटी खुशियां

  • दिव्यांगजनों को कानूनी अधिकारों की जानकारी और सहयोग का भरोसा दिलाया गया
  • विशेष बच्चों के लिए जागरूकता और सामाजिक सहयोग की महत्वपूर्ण पहल

जमशेदपुर : विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को सुंदरनगर स्थित चेशायर होम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकरण के अधिकार मित्र (पीएलवी) ने विशेष बच्चों और दिव्यांगजनों को कानून में वर्णित उनके अधिकारों की जानकारी दी और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। बच्चों ने इस मौके पर संगीत की धुन पर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसकी मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर मानवता की मिसाल : कुँवर टुडू को मिली नई उम्मीद, कुणाल षाड़ंगी ने सौंपा व्हीलचेयर

दिव्यांगजनों के अधिकारों की जानकारी और सामाजिक समावेशिता पर विशेष ध्यान

कार्यक्रम के दौरान चेशायर होम में रहने वाले दिव्यांग बच्चों के बीच बिस्किट, केक और अन्य सामग्रियों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पीएलवी दिलीप जायसवाल, नागेंद्र कुमार, अरूण रजक, जयंतो नंदी, सुनील पांडेय, शंकर गोराई, सुरज कुमार, बालेश्वर दास, आशीष प्रजापति, चैतन्य नायक, संजय तिवारी, रामकांडे मिश्रा, ग्लोरिया पुर्ति, सीमा कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे। इस पहल ने बच्चों और दिव्यांगजनों में खुशी और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत किया।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम, पुरूलिया व बांकुड़ा में बालू मूल्य निर्धारण की मांग, जंगल महल स्वराज मोर्चा ने मुख्यमंत्री को ई-मेल भेजकर कार्रवाई की मांग की

झाड़ग्राम : जंगलमहल स्वराज मोर्चा (जेएसएम) ने झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों में बालू की कीमतों को लेकर उत्पन्न स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। संगठन ने पश्चिम बंगाल…

Spread the love

Jhargram : वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम : प्रवीण कुमार त्रिपाठी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झाड़ग्राम स्थित साधु रामचंद मुर्मू विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य पौधारोपण अभियान झाड़ग्राम : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झाड़ग्राम स्थित साधु रामचंद…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time