Jamshedpur: जमशेदपुर में सुबह-सुबह हादसा, डिवाइडर पर चढ़ा ट्रेलर – बाल-बाल बचे राहगीर

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। गोलमुरी से साकची जाने वाले मार्ग पर एनएमएल क्वार्टर के पास एक लोडेड ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया।

हादसे के वक्त सड़क पर कम था ट्रैफिक
घटना सुबह करीब 5 बजे हुई, जब सड़क पर वाहनों की आवाजाही बहुत कम थी। इस कारण कोई बड़ा हादसा या जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेलर तेज रफ्तार में था, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे डिवाइडर पर चढ़ गया।

हादसे की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटवाया, जिसके बाद सड़क पर यातायात सामान्य हो गया। कुछ देर के लिए राहगीरों में अफरा-तफरी जरूर मची, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्द संभल गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि चालक नशे में था या वाहन में कोई तकनीकी खराबी थी। फिलहाल ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है और चालक से पूछताछ की जा रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: बारीडीह बाजार में चोरी की कोशिश नाकाम, दुकानदारों ने एक युवक को पकड़ा – तीन साथी फरार

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो शंकोसाई स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 25 लाख रुपए के सोने के जेवरात की चोरी 

पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा, पुरा मानगो अपराधियों के गिरफ्त में जमशेदपुर : मानगो उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड़ न.1 में रिफ्यूजी कॉलोनी के सामने स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , गैस उपभोक्ता परेशान

Jamshedpur : मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , गैस उपभोक्ता परेशान जमशेदपुर । मानगो डिमना चौक स्थित ग्रीन इंडेन गैस सर्विस एवं कंचन दीप एजेंसी सहित अन्य गैस एजेंसी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time