जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र के नीलडीह में काम के दौरान एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगन्नाथपुर निवासी अनिल सिंकू (33 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसा दो दिन पहले हुआ था, लेकिन इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी गई थी।
अनिल सिंकू ठेकेदार प्रभात सिंह के अधीन बिजली मिस्त्री के रूप में काम करते थे और नीलडीह में किराए के मकान में रहते थे। लगातार संपर्क न होने पर परिवार ने उनकी खोजबीन शुरू की। बुधवार को टीएमएच पहुंचे परिजनों ने शव देखकर पहचान की।
जानकारी के अनुसार, अनिल काम के दौरान किसी दो मंजिला संरचना से नीचे गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि अनिल ठेकेदार के निजी काम में लगे थे, लेकिन गिरने की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
पुलिस ने ठेकेदार से पूछताछ शुरू कर दी है और गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: Al-Kabir Polytechnic कॉलेज में दो छात्रों के बीच झड़प, चाकू से किया हमला


















































