Jamshedpur: बच्चों के साथ मनाया गया ‘समर्पण’ का स्थापना दिवस

जमशेदपुर: बागबेड़ा नया बस्ती स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का परिसर सोमवार को खुशियों और उत्साह का केन्द्र बन गया, जब सामाजिक संस्था समर्पण ने अपना छठा स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष विभूति जेना के नेतृत्व में केक काटकर हुआ, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्कूली बच्चे भी सहभागी बने। मुख्य अतिथि सरदार शैलेंद्र सिंह (चैयरमेन, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी), पंसस सुनील गुप्ता, मुखिया गौरी टोप्पो, उपमुखिया मुकेश सिंह और प्रधानाध्यापिका सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य कार्यक्रमों में आदिवासी परंपरा की झलक दिखाई दी, वहीं देशभक्ति गीतों ने माहौल को जोश से भर दिया।
बच्चों के बीच चित्रकला, पर्यावरण और सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के बीच बिस्कुट, चॉकलेट और टोपी का वितरण कर संस्था ने बाल उत्सव का रूप दे दिया।

मुख्य अतिथि सरदार शैलेंद्र सिंह ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि “समर्पण” जैसे संगठन समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बनते हैं।
पंसस सुनील गुप्ता ने संस्था द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को “मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण” बताया।

संस्था के अध्यक्ष विभूति जेना ने बताया कि समर्पण का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों को सशक्त करना है। उन्होंने संस्था की आगामी योजनाओं को साझा करते हुए बताया कि भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में भी व्यापक काम किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन संस्था की सचिव कुमुद शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मनीष शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मनीषा शर्मा, रिंकी, रंजू, श्रवण, चंदन, हरप्रीत, सोनू, सूरज, अंकित, पीटर सहित संस्था के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शब्दों से चला वार, नशे के खिलाफ स्लोगनों की मार – जुगसलाई नगर परिषद का अभिनव अभियान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

jamshedpur : क्रिकेट में भगत सिंह तो कबड्डी में नेताजी सदन बना विजेता

पोटका : तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time