Jamshedpur: गोविंदपुर में बढ़ा चोरों का आतंक, दयाल सिटी  फ्लैट में हुई लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

जमशेदपुरः गोविंदपुर स्थित दयाल सिटी  में फ्लैट का ताला तोड़ कर चोरों ने चारी की घटना को अजाम दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुर दयाल सिटी में बंद पड़े दो फ्लैटों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर चलते बने. घटना की सूचना मिलते ही फ्लैट मालिक जितेन कुमार सिंह अपने फ्लैट में पहुंचे. उन्होंने देखा कि अलमीरा तोड़कर चोरों ने लगभग तीन लाख रुपये के गहनों की चोरी कर ली है. इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो देखा कि रात के 2:15 बजे पांच चोर फ्लैट से चोरी कर भाग रहे है.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: Tata Motors Workers Union में तिरंगे को सलामी और संविधान के प्रति आस्था का संकल्प

सभी चोरों ने अपने चेहरे गमछे से ढक रखा था. जितेन कुमार सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ टेल्को में रहते हैं और यह फ्लैट बंद रहता है. सोमवार को सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर फ्लैट में चोरी की जानकारी दी. जब वह फ्लैट पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी और दरवाजे को चोरों ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची.वहीं  घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह भी मौके पर पहुंचे. फ्लैट वासियों ने जिला परिषद बिल्डर के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा कि बिल्डर द्वारा सिक्योरिटी के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

फुटबॉल मैदान निवासी संपूर्णा चौधरी के घर से चोरी की गई बाइक आरोपी के कब्जे से मिली आरोपी के गिरफ्तार होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस गुवा : बड़ाजामदा…

Spread the love

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *