जमशेदपुर: बोड़ाम थाना क्षेत्र के हलुदबनी ओपी के पास मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब जमशेदपुर से बोकारो जा रही शहंशाह बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। बस में दर्जनों यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस काफी तेज़ गति में थी। सड़क पर अचानक मोड़ आने से चालक नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क किनारे बने खेत में धंस गया। बस पलटने से तो बच गई, लेकिन हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही हलुदबनी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और बस को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्राथमिक जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही और तेज़ रफ़्तार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: रेल ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप, आत्महत्या की आशंका