Jamshedpur : दुमुहानी संगम महोत्सव 13–14 जनवरी को, तैयारियों को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की अहम बैठक

  • सोनारी दुमुहानी घाट पर भव्य गंगा आरती, एक लाख श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना
  • दुमुहानी घाट पर तैयारियों को अंतिम रूप

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित गोस्वामी मंदिर में हिन्दू उत्सव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी दुमुहानी संगम महोत्सव–2026 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। समिति ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिन्दू उत्सव समिति और “उम्मीद, एक अभियान” के संयुक्त तत्वावधान में सोनारी स्थित दुमुहानी घाट पर 13 और 14 जनवरी को भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान बनारस और हरिद्वार की तर्ज पर संगम तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसे लेकर शहरवासियों में उत्साह देखा जा रहा है। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : केबुल टाउन में श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर के पुनरुद्धार से लौट रही रौनक

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि 13 जनवरी की संध्या दो दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन होगा। उद्घाटन सत्र में सर्वप्रथम पर्यावरण और नदी संरक्षण पर व्याख्यान आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद सांस्कृतिक भजन संध्या होगी। इसी दिन जमशेदपुर की उन संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा, जो समाज, धर्म और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। 14 जनवरी को अपराह्न 3 बजे से नदी पूजन किया जाएगा, जिसके बाद आयोजन का मुख्य आकर्षण भगवती स्वरूपा स्वर्णरेखा नदी की भव्य गंगा आरती होगी।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : नशामुक्त भारत की दिशा में मजबूत कदम, सराइकेला-खरसावां में व्यापक जागरूकता अभियान

रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया था और यह कार्यक्रम अपने आप में ऐतिहासिक रहा। कई लोग जो पिछली बार शामिल नहीं हो सके थे, उन्होंने इस वर्ष अवश्य आने की इच्छा जताई है। इसी को देखते हुए समिति ने लगभग एक लाख श्रद्धालुओं की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य शहर की जीवन रेखा कही जाने वाली स्वर्णरेखा नदी को आस्था से जोड़कर उसके संरक्षण का संदेश देना है। नदी का जलस्तर लगातार गिरना और प्रदूषण बढ़ना चिंता का विषय है, ऐसे में लोगों को नदी और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना इस आयोजन का प्रमुख लक्ष्य है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : जर्जर भवन के साये में ‘भूतिया’ स्कूल, बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा दोनों खतरे में

महोत्सव के दौरान गंगा आरती के लिए बनारस से 11 पुरोहितों को आमंत्रित किया जा रहा है, जो पारंपरिक वेशभूषा में बड़े दीये और डमरू के साथ 48 मिनट तक आरती संपन्न करेंगे। बैठक के अंत में आयोजन से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं और यह निर्णय लिया गया कि बस्ती स्तर पर बैठकों के माध्यम से आम लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। बैठक में मनोज सिंह, बंदे शंकर, जटाशंकर पांडेय, अश्वनी झा, जे एन दास, राजेश सिंह बम, संजय चौरसिया, रणविजय प्रताप, विवेक कुमार, सुखदेव सिंह, संजय कुमार, मृत्युंजय सिंह, अनिशा सिन्हा, आदित्य वर्मा, प्रदीप मुखर्जी, प्रकाश दुबे, शानू सिंह, मनीष हिंदुस्तानी, शक्ति प्रामाणिक, सन्नी सिंह, निखिल तिवारी, राकेश सिंह, विपुल, शशि, संतोषी वर्मा, दुर्गा वर्मा, पूजा, हरमिंदर कौर, अमन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : श्रवण यंत्र पाकर भावुक हुए बुजुर्ग, कहा-अब जीवन आसान बना दिया, मारवाड़ी युवा मंच की पहल व रविशंकर शर्मा के सौजन्य से मदद को बढ़ा हाथ

जमशेदपुर : लोगों के खुदगर्ज और मतलबी होने की तेजी से बढ़ते प्रचलन के बीच माघ माह के स्नान दान की पूर्णिमा तिथि को मारवाड़ी युवा मंच के जमशेदपुर शाखा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *