Jamshedpur: जबलपुर में चलती ट्रेन से गिर कर बुजुर्ग की मौत, DRM और श्रम विभाग ने की मदद

जमशेदपुर:  मुसाबनी प्रखंड के फणी कर्मकार की कल सुबह चलती ट्रेन से गिरने के कारण मध्यप्रदेश के पठरिया स्टेशन के पास दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार वे घाटशिला से जबलपुर की ओर यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ.

घटना की सूचना मिलते ही मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुनाल षाड़ंगी को इसकी जानकारी दी. षाड़ंगी ने तुरंत इस मामले में ट्वीट किया, जिस पर रेलवे प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया. जबलपुर के डीआरएम ने शव को फणी कर्मकार के गृह क्षेत्र मुसाबनी भेजने की व्यवस्था की.

झारखंड सरकार के श्रम विभाग ने भी सक्रियता दिखाते हुए शव को एम्बुलेंस के माध्यम से मुसाबनी लाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की. सरकार और प्रशासन की तत्परता से पीड़ित परिवार को समय पर शव प्राप्त हो सका.

इस घटना के बाद पूरे मुसाबनी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोकसंतप्त परिवार को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: बाबाधाम जा रही कार की ट्रक से टक्कर, चालक की मौत

 

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time