Jamshedpur : मां विंध्यावासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर पूजा कमिटी ने नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई

नरवा पहाड़ स्थित नदी में प्रतिमा का विसर्जन, महिलाएं भी विदाई में रही शामिल

जमशेदपुर : सुन्दरनगर स्थित मां विंध्यावासिनी सेवा समिति की ओर से गुरूवार को मां दुर्गा की नम आंखों से विदाई दी गई. इस दौरान सभी ने मां के अगले वर्ष पुनः आने का अनुरोध किया. इससे पहले पुरोहितों के द्वारा वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई. जय मां शक्ति कल्याण मण्डप प्रांगण में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को महिलाओं ने सिंदूर लगाया तथा सिंदूर खेला की रश्म पूरी की. तत्पश्चात मां की प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाया गया. पूजा कमिटी के सभी पदाधिकारी तथा सदस्य एवं स्थानीय महिलाएं विसर्जन जुलूस में शामिल हुई. नरवा पहाड़ स्थित गुडरा नदी में मां की प्रतिमा विसर्जित की गई.

विशेष झांकी रही आकर्षण का केंद्र

इस जुलुस में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों के द्वारा विशेष झांकी भी निकाली गयी. इस झांकी में मां दुर्गा सभी के साथ रथ पर सवार होकर साथ साथ चली एवं माँ दुर्गा के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान शंख गर्जना के साथ ढ़ोल नागाड़ो के बीच लोग नाचते झूमते मां दुर्गा की विदाई किये.

विसर्जन जुलूस में निम्न रहे शामिल

कमिटी के संरक्षक संतन ओझा “बब्लु”,कन्हैया पाण्डेय, राजनारायण सिंह, दूधनाथ सिंह, मिथिलेश सिंह, रामानंद वर्मा, योगेश रामा, जयकृष्ण मिश्रा, चंद्रभूषण सिंह, कंचन ओझा, उमाकांत मिश्रा, अर्जुन रामा, धनश्याम सिंह, अध्यक्ष विकास सिंह, महासचिव पप्पु कुमार वर्मा “अनमोल”, कोषाध्यक्ष जयकांत सिंह, कमलेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, संजय कुमार, पप्पु शर्मा, मदन मिश्रा, राम विनय सिंह, उदय वर्मा, सुरेश भारती, रामजी शर्मा, तेज़ नारायण राय, पप्पु पोद्दार, ललित ओझा, अमित मोदी, मनीष मिश्रा, इंदरदेव रवानी,परमानन्द गुप्ता, उत्तम ओझा, पवन पाण्डेय, जीतेन्द्र ओझा, विपुल मिश्रा, अरविन्द मिश्रा,सचिन राज ओझा, युवराज ओझा, राहुल ओझा शैलेन्द्र कुमार, अरविन्द सरायवाला, रामाकृष्ण मिश्रा आदि शामिल रहे.

मातृशक्ति में दिखा उत्साह

मातृ शक्ति के रूप में सुन्दरनगर क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं विसर्जन जुलूस में शामिल हुई. जिसमें मुख्य रुप से  शोभावती देवी, भारती देवी, तारा सिंगारी, गीता सिंगारी, वीणा सिंगारी, उषा शर्मा, निशा देवी, नीला देवी, कविता ओझा, मालती गोप, करुणा ओझा, निर्जला कुमारी, अंजना रामा, कविता ओझा-2, खुश्बू कुमारी, दीपा ओझा, उन्नति ओझा, सुजाता ओझा ,युवा साथी सोनू, ऋषव,गोलू, राजकुमार, राहुल, उज्जवल पाठक, कृष्णा कुमार, निशांत सिंह एवं अन्य शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में शांतिपूर्ण और सफल रही दुर्गा पूजा, उपायुक्त ने जताया आभार

Spread the love

Related Posts

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Jamshedpur : उलीडीह में युवक पर धारदार हथियार से हमला, घात लगाए कार सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम 

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। आदित्य विजन शोरूम में कार्यरत कर्मचारी राशिद, जो पुराना पुरुलिया रोड का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *