Jamshedpur: मानगो फ्लाईओवर निर्माण में लापरवाही, नगर मिशन प्रबंधक घायल

जमशेदपुर:  मानगो थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित ब्ल्यू बेल्स स्कूल के पास गुरुवार रात लगभग 9 बजे मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लापरवाही का एक और मामला सामने आया। नगर निगम में कार्यरत नगर मिशन प्रबंधक निर्मल कुमार गंभीर हादसे का शिकार हो गए।

निर्मल कुमार अपनी बाइक (JH 01 B 0198) साइड में लगाकर सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर निर्माण में लगी हाइड्रा गाड़ी (MH 16 CV 9539) सड़क पार कर रही थी। अचानक गाड़ी का नियंत्रण टूट गया और निर्मल कुमार उसकी चपेट में आ गए। इस घटना में उनका दाहिना हाथ टूट गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत मानगो के गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर सुरक्षा नियमों की लगातार अनदेखी की जा रही है। मजदूर अक्सर हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और सुरक्षा जूते के बिना ऊंचाई पर काम करते हैं। गुरुवार को हादसे वाली हाइड्रा में नियम अनुसार खलासी मौजूद नहीं था, वाहन पर सुरक्षा झंडा नहीं लगा था और हूटर का इस्तेमाल भी नहीं किया गया।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि फ्लाईओवर निर्माण में कार्यरत कंपनी और मैनेजमेंट पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों। मानगो फ्लाईओवर परियोजना शहर के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन कार्यस्थल पर सुरक्षा की अनदेखी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 200 दिव्यांग बच्चों के साथ समावेशन का उत्सव जेआरडी में आयोजित

जमशेदपुर : सीआईआई वाईआई जमशेदपुर द्वारा जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हौसला 2026 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। पिछले दिनों आयोजित हुए इस वार्षिक खेल दिवस में लगभग…

Spread the love

Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित, दिलीप अध्यक्ष व पीयूष बने महासचिव

जमशेदपुर। मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष दिलीप काँवटिया ने नए सत्र (2026-27) के लिए शाखा की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time