Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने 200 लाभुकों के बीच पेंशन प्रमाण पत्रों का किया वितरण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने रविवार को विभिन्न पेंशन योजना के नये लाभुकों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र वितरित किया। लगभग 200 लाभुकों के बीच पेंशन प्रमाणपत्रों का वितरण हुआ। ये पेंशन प्रमाण पत्र विधवा पेंशन, 50 से 60 वर्ष की आयु वाली महिला पेंशन योजना और 60 से ऊपर पुरुष एवं महिला पेंशन योजना के थे। इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि आज जिन लोगों को प्रमाण पत्र मिला, उन्हें तो खुशी है ही, हमें भी खुशी है कि उन्हें आवेदन करने के बाद आज उन्हें प्रमाण पत्र देने का हमें मौका मिला है।

ये लोग थे मौजूद

मंच संचालन जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा के विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने किया। प्रमाण पत्र वितरण की रुपरेखा बनाने और वितरण में आशुतोष राय, जनसुविधा प्रतिनिधि नीरज सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, बीरेंद्र सिंह, आदित्य मुखर्जी, सन्नी सिंह, अमित शर्मा की प्रमुख भूमिका रही।
इस मौके पर जद(यू) के पूर्वी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जद(यू) पूर्वी सिंहभूम जिला की महिला मोर्चा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अमृता मिश्रा, विधायक जनसुविधा प्रतिनिधियों में धर्मेंद्र प्रसाद, रवि ठाकुर, विवेक पांडेय और संतोष भगत मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : saraikela : संथाली भाषा ओल चिकि का वार्षिक परीक्षा आयोजित, 500 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *