Jamshedpur: खराब साइकिल वितरण पर उपायुक्त का त्वरित संज्ञान, छात्राओं को मिली नई साइकिल

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने छात्राओं को साइकिल वितरण योजना के तहत दिए गए कुछ साइकिलों के खराब होने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निर्देश दिया कि इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम बनाई जाए।

जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद और प्रखंड विकास पदाधिकारी, जमशेदपुर सदर सुमित प्रकाश की जांच टीम ने पाया कि टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल, कदमा की 10 छात्राओं को ऐसी साइकिल दी गई थी जो चलने योग्य स्थिति में नहीं थीं।

जांच के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 10 छात्राओं को नई और चलने योग्य साइकिल उपलब्ध कराई। साथ ही संबंधित संवेदक को कड़ी हिदायत दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो और खराब साइकिल को तुरंत स्टॉक से हटा दिया जाए।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण साइकिल वितरण सुनिश्चित करना संवेदक और विभागीय पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आगे इस तरह की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Related Posts

Baharagora : सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा : एनएच-49 पर गम्हरिया चौक स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक कार और बाइक की टक्कर में कैमी कांटुलिया निवासी चित्रा नायक(58) गंभीर रूप से घायल…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, घायलों का MGMCH में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट मंडल बस्ती में शुक्रवार सुबह भैंस बांधन को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के दो सदस्य घायल है. घायलों में कृष्ण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time