Jamshedpur: साकची बाजार शिव मंदिर में 36वां श्याम महोत्सव 8 फरवरी को, तैयारियां शुरू

जमशेदपुर: साकची बाजार स्थित श्री श्री शिव मंदिर और श्री श्याम परिवार का 36वां श्याम महोत्सव 8 फरवरी, शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में संरक्षक उमेश शाह की अध्यक्षता में महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई.

भजनों की अमृत वर्षा और अखंड ज्योत
इस महोत्सव के मुख्य आकर्षण में भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार, इत्र वर्षा, छप्पन भोग, अखंड ज्योत और विशाल संकीर्तन शामिल होंगे. प्रसिद्ध भजन गायकों में समस्तीपुर की रेशमी शर्मा, कोलकाता के विवेक शर्मा और स्थानीय गायक महावीर अग्रवाल बाबा के दरबार में अपनी प्रस्तुतियां देंगे. अखंड ज्योत रात्रि 8:30 बजे प्रज्ज्वलित होगी और रात 9 बजे से भजनों की सुरमयी गंगा प्रवाहित होगी, जो प्रभु इच्छा तक चलेगी.

मेंहदी उत्सव और निशान यात्रा
गुरुवार, 6 फरवरी को महिलाओं द्वारा मेंहदी उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाबा का स्वागत किया जाएगा. रविवार, 9 फरवरी को सुबह 11:30 बजे निशान पूजा और दोपहर 2 बजे साकची शिव मंदिर से निशान यात्रा निकलेगी. यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर लौटेगी. इस यात्रा में 1500 से अधिक भक्त भाग लेंगे.

भक्ति और उत्सव का संगम
श्याम महोत्सव में भव्य सजावट और भक्तिभाव की अद्भुत झलक देखने को मिलेगी. भक्तों के लिए प्रसाद ग्रहण की व्यवस्था 9 फरवरी को होगी.

बैठक में शामिल मुख्य सदस्य
बैठक में श्याम परिवार के प्रमुख सदस्यों और 150 से अधिक भक्तों ने भाग लिया. उपस्थित सदस्यों में बीजू चौधरी, ओम प्रकाश रिंगसिया, बजरंग अग्रवाल, सुभाष शाह, शंकर सिंघल, सुरेश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, गिरधारी खेमका, कमल चौधरी और अन्य प्रमुख सदस्य शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: सेंट्रल करीमिया के भूगोल और अर्थशास्त्र के छात्रों ने किया क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र का दौरा 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : श्रवण यंत्र पाकर भावुक हुए बुजुर्ग, कहा-अब जीवन आसान बना दिया, मारवाड़ी युवा मंच की पहल व रविशंकर शर्मा के सौजन्य से मदद को बढ़ा हाथ

जमशेदपुर : लोगों के खुदगर्ज और मतलबी होने की तेजी से बढ़ते प्रचलन के बीच माघ माह के स्नान दान की पूर्णिमा तिथि को मारवाड़ी युवा मंच के जमशेदपुर शाखा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *