Jamshedpur: 14 महीने से पेंशन के इंतज़ार में वृद्धा, न्याय की लगाई गुहार

पोटका:  बांधडीह गांव की 78 वर्षीय विशाखा मंडल बीते चौदह महीनों से वृद्धा पेंशन की राशि से वंचित हैं. पति मलिन मंडल के साथ जीवन यापन कर रही इस बुज़ुर्ग महिला की स्थिति दिन-ब-दिन चिंताजनक होती जा रही है.

विशाखा मंडल और उनके पति के पास न तो कोई संतान है, न ही कोई सहारा. दोनों की वृद्धावस्था पेंशन और जनवितरण प्रणाली (राशन दुकान) से मिलने वाला अनाज ही जीवन का आधार है. हालांकि राशन मिल रहा है, लेकिन पति को भी पिछले कुछ महीनों से पेंशन नहीं मिली है. विशाखा खुद 14 माह से पेंशन से वंचित हैं. ऐसी स्थिति में उनके लिए दो वक़्त की रोटी जुटा पाना भी बेहद कठिन हो गया है.

अपनी समस्या के समाधान के लिए विशाखा मंडल ने कई बार संबंधित कार्यालयों में जाकर आधार कार्ड, पासबुक और अन्य दस्तावेजों की छायाप्रति सौंपी, परंतु आज तक कोई समाधान नहीं मिला. कहीं से कोई ठोस पहल नहीं हुई.

गांव के ही एक जागरूक नागरिक ने इस दंपति की दयनीय स्थिति को गंभीरता से लिया और उन्हें पोटका के पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल के पास लेकर गए. मंडल ने मामले की गंभीरता को समझते हुए यथाशीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया.

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: एक सप्ताह में ODF प्लस मॉडल गांवों का सत्यापन करें – उप विकास आयुक्त

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का 7 अगस्त को जमशेदपुर में शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

जमशेदपुर : देशव्यापी नशामुक्ति जनजागरण को नई गति देने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान तथा गृह…

Spread the love

Jamshedpur : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स मीट’ का आयोजन

जमशेदपुर : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की माताओं के लिए एक विशेष ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time