Jamshedpur: सैल्यूट तिरंगा स्थापना दिवस पर चला “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, बच्चों के बीच भोजन वितरण

जमशेदपुर:  पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को सैल्यूट तिरंगा संगठन ने अपने स्थापना दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन आर.पी. पटेल सुंदरनगर चेशायर होम परिसर में हुआ।

इस अवसर पर संगठन के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में मातृशक्ति का सम्मान किया गया। महिलाओं के हाथों फलदार और छायादार पेड़ लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन आज विश्व के लिए सबसे बड़ी चिंता बन चुका है। बढ़ती गर्मी, प्रदूषण और ऑक्सीजन की कमी का अनुभव कोरोना काल में सभी ने किया। ऐसे में हर व्यक्ति को अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए — यही जलवायु परिवर्तन का सही जवाब है।

कार्यक्रम के दौरान चेशायर होम में रह रहे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बीच भोजन का वितरण भी किया गया। इस मौके पर विजय पांडेय, संतोष सिन्हा, मनमोहन साव, वेद प्रकाश तिवारी, प्रवीण सिन्हा, रितेश सिन्हा, रवि सिंह, अजय श्रीवास्तव, राहुल कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: जमशेदपुर में झारखंडी समाज का प्रदर्शन, सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर जताया आक्रोश

Spread the love

Related Posts

Bahragora : एनएच-18 पर भीषण सड़क हादसा, कोहरे के कारण टैंकर में घुसी कार; कटक रेफर किया गया घायल युवक

बहरागोड़ा : कोहरे की चादर और तेज रफ्तार का जानलेवा संगम शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर देखने को मिला। होटल ओम कृष्ण के पास खड़े एक टैंकर से कार की…

Spread the love

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time