जमशेदपुर: पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को सैल्यूट तिरंगा संगठन ने अपने स्थापना दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन आर.पी. पटेल सुंदरनगर चेशायर होम परिसर में हुआ।
इस अवसर पर संगठन के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में मातृशक्ति का सम्मान किया गया। महिलाओं के हाथों फलदार और छायादार पेड़ लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन आज विश्व के लिए सबसे बड़ी चिंता बन चुका है। बढ़ती गर्मी, प्रदूषण और ऑक्सीजन की कमी का अनुभव कोरोना काल में सभी ने किया। ऐसे में हर व्यक्ति को अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए — यही जलवायु परिवर्तन का सही जवाब है।
कार्यक्रम के दौरान चेशायर होम में रह रहे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बीच भोजन का वितरण भी किया गया। इस मौके पर विजय पांडेय, संतोष सिन्हा, मनमोहन साव, वेद प्रकाश तिवारी, प्रवीण सिन्हा, रितेश सिन्हा, रवि सिंह, अजय श्रीवास्तव, राहुल कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: जमशेदपुर में झारखंडी समाज का प्रदर्शन, सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर जताया आक्रोश
There is no ads to display, Please add some


















































