Jamshedpur: शिवभक्ति में राष्ट्रभक्ति का संगम, ब्रह्मोस मिसाइल से सजी काँवर बनी आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर:  टेल्को के खड़ंगाझार मार्केट से सोमवार को भोलेनाथ के भक्तों का एक विशेष कांवरिया दल बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ. यह यात्रा सिर्फ शिवभक्ति तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें देशभक्ति का भी स्पष्ट संदेश झलका. केंद्र सरकार और भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के प्रति समर्थन प्रकट करते हुए, श्रद्धालुओं ने अपने कंधों पर राष्ट्र के प्रति सम्मान भी उठाया.

जत्थे का नेतृत्व कर रहे पंकज मिश्रा ने अपनी कांवर को विशेष रूप से सजाया. कांवर पर ब्रह्मोस मिसाइल का आकर्षक मॉडल लगाकर उन्होंने देश की सैन्य शक्ति को श्रद्धांजलि दी. यह कांवर लोगों के बीच आकर्षण और चर्चा का विषय बनी रही.

श्रद्धालुओं ने ‘जय शिव शंकर’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ पदयात्रा की शुरुआत की. यह नारे आस्था और देशप्रेम का संगम बन गए, जिसने इस यात्रा को एक नई पहचान दी.

इस यात्रा में न केवल आम श्रद्धालु, बल्कि कई राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधि भी शामिल हुए. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद, आजसू पार्टी के प्रवक्ता अप्पू तिवारी और हिंदूवादी नेता चिंटू सिंह ने कांवरियों के साथ पैदल यात्रा की. महिला कांवरियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यात्रा में ऊर्जा और विविधता दोनों जोड़ी.

इस अनोखी कांवर यात्रा ने यह संदेश दिया कि भारत माता की रक्षा में देश का हर नागरिक सेना के साथ खड़ा है. यह यात्रा शिवभक्ति के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक बन गई है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन में पार्किंग कर्मियों से उलझे DSP, पर्ची मांगने पर भड़के

Spread the love

Related Posts

Potka : भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाती है – गोविंद दास शास्त्री

मुहुलडिहा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, 301 कन्याएं शामिल हुईं कलश यात्रा में भक्ति, उल्लास और श्रद्धा के साथ निकली भव्य कलश यात्रा पोटका : पोटका…

Spread the love

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *