Jamshedpur : शराब नहीं पिलाने पर कनपटी पर तान दिया कट्टा

जमशेदपुर  : शराब के लिए पैसे मांगने के दौरान देशी कट्टा दिखाकर धमकी देने वाले आरोपी को सुंदरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान सोनाराम किस्कु (54) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जादुगोड़ा के बाड़ामेड़ा का रहने वाला है और वर्तमान में तुरामडीह स्थित यूसील कॉलोनी में रहता है। सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने खुलासा करते हुए बताया कि घटना तब सामने आई जब राजू प्रमाणिक नामक व्यक्ति ने सुंदरनगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने शराब के लिए पैसे मांगे और इंकार करने पर कट्टा निकालकर कनपटी पर रख धमकी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को तुरामडीह रेलवे फाटक के पास धर दबोचा। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से देशी कट्टा और पैंट की जेब से चार जिंदा गोली बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने यह हथियार और गोली उपेंद्र पात्रो नामक व्यक्ति से दस हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस अब हथियार बेचने वाले उपेंद्र पात्रो की तलाश में जुटी है और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। फिलहाल आरोपी सोनाराम किस्कु को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर JDU चिंतित, विनय सिंह हत्याकांड सहित अन्य वारदातों पर SSP को ज्ञापन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ईद 21 को, अलविदा की नमाज संपन्न

जमशेदपुर: शहर में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे शहर में धार्मिक माहौल देखने को मिला। चांद दिखाई…

Spread the love

Gamharia : आंजनेय इस्पात कंपनी में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, छोटा हाथी जब्त

गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र में स्थित आंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में 6 आरोपियों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time