Ramgarh: वक्फ अमेंडमेंट बिल के खिलाफ रामगढ़ में मुस्लिम समाज का ज़ोरदार प्रदर्शन, देखें Video

 

रामगढ़: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर देशभर में उबाल के बीच रामगढ़ जिले में सोमवार को मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने एकजुट होकर पैदल मार्च करते हुए विरोध जताया. प्रदर्शनकारियों ने अपनी बांहों पर काली पट्टियाँ बाँधी थीं और हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.

सिद्धू कानू मैदान से डीसी कार्यालय तक पैदल मार्च
यह शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ प्रदर्शन जिले के सिद्धू कानू मैदान से शुरू हुआ. मार्च करते हुए लोगों का कारवां रामगढ़ डीसी कार्यालय तक पहुँचा. वहाँ प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को वक्फ अमेंडमेंट बिल के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा.

पूरे देश में उठ रही है विरोध की आवाज
उल्लेखनीय है कि इस विधेयक को लेकर देश के कई हिस्सों में मुस्लिम समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का मानना है कि यह विधेयक वक्फ संपत्तियों की स्वायत्तता और मुस्लिम समुदाय के अधिकारों पर कुठाराघात करता है.

 

 

इसे भी पढ़ें :  West Singhbhum: जिला प्रशासन ने चाईबासा मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण

Spread the love

Related Posts

RADAR SPECIAL : नई पहल से इतिहास रचेंगे सीएम व परिवहन मंत्री,पंचायतों में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लगेगा शिविर

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ इतिहास रचने की तैयारी में है। यदि घोषणा के अनुरूप सबकुछ ठीक ठाक पार्दर्शी तरीके से हुआ तो…

Spread the love

Gua : धुबिल माइंस के ठेकेदार के खिलाफ वाहन मालिकों ने खोला मोर्चा, आंदोलन की दी चेतावनी

गुवा : ट्रक-हाइवा ऑनर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सारंडा इन होटल में अध्यक्ष महेंद्र बानरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चिड़िया स्थित धुबिल माइंस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time