जमशेदपुर: जमशेदपुर में छठ महापर्व के मद्देनजर शहर की सड़कों पर भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक डीएसपी ने नया प्लान जारी किया है। आदेश में ट्रैफिक डीएसपी, एसएसपी और उपायुक्त के हस्ताक्षर हैं।
26 अक्टूबर का ट्रैफिक शेड्यूल
सुबह 6 बजे से 9 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन दोनों तरफ से जारी रहेगा।
सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक बसों को छोड़कर सभी मालवाहक वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
27 अक्टूबर का ट्रैफिक शेड्यूल
सुबह 6 बजे से 7 बजे तक सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का परिचालन चालू रहेगा।
सुबह 7 बजे से 28 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक सभी भारी वाहनों पर पूरी तरह रोक रहेगी।
28 अक्टूबर का ट्रैफिक शेड्यूल
दोपहर 3 बजे से संध्या 5 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन सिर्फ शहर से बाहर निकलने के लिए ही अनुमति होगी।
ट्रैफिक पुलिस की अपील
अधिकारियों ने सभी वाहन चालकों और नागरिकों से निर्धारित समय और मार्ग का पालन करने की अपील की है ताकि पर्व के दौरान यातायात सुचारू रूप से चल सके और भीड़-भाड़ से बचा जा सके।