Jamshedpur: अब झारखंड के आम जाएंगे विदेश, बिरसा हरित ग्राम योजना से फलों को मिला नया बाज़ार

जमशेदपुर: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशन एवं उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान के सार्थक प्रयासों से बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत आम उत्पादक किसानों के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है.

इस योजना के तहत पटमदा प्रखंड के दिघी पंचायत अंतर्गत लोवाडीह निवासी किसान अशोक महतो की दो एकड़ में फैली आम की बगान की फसल की बिक्री All Seasons Farm Fresh कंपनी को की गई. इसके लिए ₹18,400 की राशि किसान के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की गई. यह भुगतान उप विकास आयुक्त और अपर उपायुक्त की उपस्थिति में किया गया.

अब झारखंड के आम जाएंगे विदेश?
इस बगान में उत्पादित आम की गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल को कोलकाता भेजा गया है. यदि ये आम मानकों पर खरे उतरे, तो इन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात किया जाएगा. यह प्रयास झारखंड के किसानों के लिए वैश्विक बाजार तक पहुंच का रास्ता खोल सकता है.

मनरेगा से आत्मनिर्भरता की ओर
बिरसा हरित ग्राम योजना, जो मनरेगा के अंतर्गत संचालित हो रही है, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया संबल देने का कार्य कर रही है. इस योजना ने स्थानीय स्तर पर किसानों को न केवल आर्थिक लाभ दिया है, बल्कि आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में भी ठोस कदम बढ़ाया है.

जिले में अन्य क्षेत्रों तक योजना के विस्तार की तैयारी
इस सफलता को देखते हुए जिला प्रशासन इस मॉडल को अन्य पंचायतों और प्रखंडों में भी लागू करने की योजना बना रहा है. इससे अधिक से अधिक किसान लाभान्वित होंगे और राज्य की फल उत्पादन क्षमता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: जहरीले सांप ने तीन साल के बच्चे को डसा, इलाज में देरी बनी घातक

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time