जमशेदपुर: श्री राणी सती सत्संग समिति, जुगसलाई द्वारा आयोजित 26वां दो दिवसीय श्री मंगसीर नवमी महोत्सव 12 और 13 नवंबर (बुधवार और गुरूवार) को धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कलश शोभा यात्रा और मेंहदी समारोह
महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रथम दिन बुधवार, 12 नवंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगा। राणी सती दादी मंदिर से कलश शोभा यात्रा निकल कर जुगसलाई के विभिन्न मार्गों से होकर वापस मंदिर पहुंचेगी। तैयारी के लिए मंगलवार की सुबह मंदिर के प्रथम तल पर महिलाओं ने कलश सजाए और दादी जी को मेंहदी लगाई।
महिलाओं ने भजन-कीर्तन करते हुए दादी मां के हाथ और पांव में मेंहदी सजाई। इस अवसर पर शीतल, पूनम, सपना, सुधा रिंगसिया, सरल रिंगसिया, सुलेखा अग्रवाल, रचना केडिया, रेनू गर्ग, प्रियंका अग्रवाल, वंदना केडिया, मंजूषा, चंदा केडिया, काजल केडिया, कविता गोयल, नीलम गोयल, बिंद्या गढ़वाल, सरोज खंडेलवाल, रितु रिंगसिया, वर्षा शर्मा, सविता खंडेलवाल, चंदा शर्मा, शारदा अग्रवाल सहित दर्जनों महिलाएं शामिल रही।
समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया के अनुसार, गुरूवार दोपहर 2.30 बजे मंगल पाठ का आयोजन श्री आंध्र भक्त राम मंदिर, बिष्टुपुर प्रांगण में होगा। पुणे से आई अपर्णा अग्रवाल मंगल पाठ का वाचन करेंगी।
संध्या 7 बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित होगा। कोलकाता की निशा सोनी भजन प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद सभी भक्त सामूहिक डांडिया धमाल का आनंद लेंगे, जिसमें कोलकाता से आए गुरप्रीत सिंह और रानी कौर भाग लेंगे। मंच संचालन स्थानीय कलाकार सुरेश शर्मा उर्फ लिप्पू द्वारा किया जाएगा। अध्यक्ष ने सभी दादी भक्तों से समस्त कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होने का स्नेहपूर्वक अनुरोध किया है।