Jamshedpur Workers College: परीक्षा परिणामों में सुधार लाने के उपायों पर चर्चा हेतू आयोजित हुई अभिभावक-शिक्षक सभा

जमशेदपुर: जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के कॉमर्स विभाग में 25 फरवरी को अभिभावक-शिक्षक सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में बी.कॉम सेमेस्टर-I (2024-2028) के छात्रों के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया. सभा का मुख्य उद्देश्य छात्रों के परीक्षा परिणामों में सुधार लाने के उपायों पर चर्चा करना था. इस दौरान शिक्षकों ने छात्राओं और उनके अभिभावकों से बातचीत की और उन्हें परीक्षा के समय प्रबंधन और अन्य तरीकों से अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मार्गदर्शन दिया. अभिभावकों ने अपने बच्चों की आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर जानकारी ली और इसके साथ ही छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए विचार-विमर्श किया.

 

अभिभावकों की संतुष्टि और भविष्य में और बैठकें आयोजित करने का सुझाव

अभिभावक सभा से पूरी तरह संतुष्ट दिखे और उन्होंने भविष्य में इस तरह की और बैठकें आयोजित करने का सुझाव दिया. यह बैठक छात्रों की शैक्षिक सफलता के लिए सहायक साबित हुई. इस सभा में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस.पी. महालिक, कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ऐ. सी. पाठक, डॉ. मोनी दीपा दास, और डॉ. मीतू आहूजा भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : NIT Jamshedpur में जेएए स्कॉलरशिप अवार्ड सेरेमनी का आयोजन, छात्रों को किया गया सम्मानित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *