झाड़ग्राम : शनिवार शाम झाड़ग्राम के पांच माथा मोड में पश्चिम बंगाल सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन किया गया। इस बार कार्निवल में कुल 13 पूजा समितियों ने हिस्सा लिया। हालांकि झाड़ग्राम नगरपालिका और विधानसभा क्षेत्र मिलाकर हर साल कुल 32 पूजा समितियां दुर्गा उत्सव मनाती हैं।
![]()
कार्निवल में पूजा समितियों ने मंच के पास रुककर पांच मिनट तक पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। मंच से उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। मां दुर्गा के विसर्जन के समय रंग-बिरंगी झांकियों और शोभायात्रा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई जगहों पर बैरिकेटिंग की गई थी। भारी संख्या में पुलिस बल और सिविक वॉलिंटियर्स तैनात थे, जिससे कार्यक्रम सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
![]()
गौरतलब है कि वर्ष 2021 में बंगाल की दुर्गा पूजा को यूनेस्को से अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली थी। इसके बाद 2022 से प्रशासनिक स्तर पर कार्निवल का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। इस वर्ष कार्निवल शाम 5 बजे शुरू होकर रात 9 बजे तक चला।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सुनील अग्रवाल, पुलिस कप्तान अरिजीत सिन्हा, गोपीबल्लभपुर के विधायक डॉ. खगेन्द्रनाथ महतो, बिनपुर के विधायक देबनाथ हांसदा, जिला परिषद अध्यक्ष चिन्मयी मरांडी, नगरपालिका अध्यक्ष कविता घोष और जिला सूचना एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी संतु विश्वास सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :