Jhargram: प्रशासन और पुलिस के सहयोग से सफल हुआ झाड़ग्राम दुर्गा पूजा कार्निवल, 13 पूजा समितियों ने लिया भाग

झाड़ग्राम :  शनिवार शाम झाड़ग्राम के पांच माथा मोड में पश्चिम बंगाल सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन किया गया। इस बार कार्निवल में कुल 13 पूजा समितियों ने हिस्सा लिया। हालांकि झाड़ग्राम नगरपालिका और विधानसभा क्षेत्र मिलाकर हर साल कुल 32 पूजा समितियां दुर्गा उत्सव मनाती हैं।

कार्निवल में पूजा समितियों ने मंच के पास रुककर पांच मिनट तक पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। मंच से उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। मां दुर्गा के विसर्जन के समय रंग-बिरंगी झांकियों और शोभायात्रा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई जगहों पर बैरिकेटिंग की गई थी। भारी संख्या में पुलिस बल और सिविक वॉलिंटियर्स तैनात थे, जिससे कार्यक्रम सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

गौरतलब है कि वर्ष 2021 में बंगाल की दुर्गा पूजा को यूनेस्को से अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली थी। इसके बाद 2022 से प्रशासनिक स्तर पर कार्निवल का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। इस वर्ष कार्निवल शाम 5 बजे शुरू होकर रात 9 बजे तक चला।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सुनील अग्रवाल, पुलिस कप्तान अरिजीत सिन्हा, गोपीबल्लभपुर के विधायक डॉ. खगेन्द्रनाथ महतो, बिनपुर के विधायक देबनाथ हांसदा, जिला परिषद अध्यक्ष चिन्मयी मरांडी, नगरपालिका अध्यक्ष कविता घोष और जिला सूचना एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी संतु विश्वास सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: पैसे के विवाद में युवक को कार से खींचकर पीटा, थाना प्रभारी ने मामला दर्ज करने से किया इनकार

Spread the love

Related Posts

Jhargram : ऑल बंगाल ड्राइवर महासंघ ने वाहन चालकों को ‘द्वितीय सैनिक’ का दर्जा देने की मांग की, झाड़ग्राम जिला शाखा ने जिलाधिकारी को सौंपा 17 सूत्री मांग पत्र

झाड़ग्राम : ड्राइवरों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को ऑल बंगाल ड्राइवर महासंघ झाड़ग्राम जिला शाखा ने शहर में जुलूस निकाला। इसके…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम पुलिस ने अपराध, यौन उत्पीड़न और बाल विवाह की रोकथाम को लेकर शैक्षणिक संस्थानों में चलाया जागरूकता अभियान

झाड़ग्राम : महिला एवं बाल सुरक्षा, नशामुक्ति, अवैध शराब कारोबार और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता और प्रवर्तन अभियान चलाया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time