Jhargram : अग्निकन्या स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

झाड़ग्राम : गोपीबल्लभपुर प्रखंड दो के पेटबिंधी क्षेत्र में महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह “अग्निकन्या” महिला बहुमुखी प्राथमिक संघ समन्वय समिति लिमिटेड स्वनिर्भर गोष्टी ने महिलाओं के जीवन में प्रगति एवं विकास का कार्य कर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया है। गत दिन समारोह का आयोजन कर झाड़ग्राम जिला प्रशासन द्वारा इस स्वयं सहायता समूह को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इन स्वयं सहायता समूहों का चयन जिला प्रशासन द्वारा उनके अच्छे कार्य दक्षता के आधार पर किया जाता है। अग्निकन्या महिला स्वयं सहायता समूह ने 2016 में पेटबिंधी क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अपनी यात्रा शुरू की। इस स्वयं सहायता संघ सहकारी समिति के अंतर्गत कुल 430 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। जिनमें से कुछ समूह द्वारा साग सब्जियां एवं धान की खेती करते हैं। तथा अन्य समूह द्वारा गाय बकरी एवं मुर्गी पालन का कार्य करते हैं।

आगे बढ़े हैं कि हमें कुछ कर दिखाना है

तथा कई समूह द्वारा कैंटीन भी चलाये जाते हैं। संयुक्त रूप से कठिन परिश्रम कर समूह के महिलाओं ने सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति करने के साथ सफलता प्राप्त की है। अग्निकन्या महिला बहुमुखी स्वयं सहायता सहकारी समिति की जिम्मेदार चेहरों में से एक मोनिका चंदा माइती ने कहा, “इस मुकाम तक पहुंचने के लिए हमें दिन-रात मेहनत करनी पड़ी। हम यह सोचकर आगे बढ़े हैं कि हमें कुछ कर दिखाना है। हम दूसरों पर निर्भर हुए बिना आगे बढ़ने का सपना देखते थे, इसके लिए हम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद देना चाहेंगे, उनकी प्रेरणा से हम आगे बढ़े हैं, राज्य की मुख्यमंत्री महिलाओं के बारे में बहुत सोचती हैं।

 अग्निकन्या महिला स्वनिर्भर संघ के 430 समूह कैसे बने ?

 

अग्निकन्या महिला स्वनिर्भर संघ के 430 समूह कैसे बने ? पूछने पर संस्था की सचिव शम्पा सीट ने बताया, “पहले हम घर पर दिनभर काम करते थे और उसी मेहनत से परिवार चलता था। लेकिन हमारी कोई आमदनी नहीं थी। चूंकि हम परिवार की आर्थिक मदद नहीं करते थे, इसलिए हमारी बातों को महत्व नहीं दिया जाता था। इसी जिद ने हमें आगे बढ़ाया है। हमने इस मुद्दे को आगे बढ़ाते हुए एक-एक करके समूहों की संख्या बढ़ाई है। वर्तमान समय में हमें अपने परिवार को चलाने के लिए पुरुषों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। हमने पुरुषों के बराबर परिवार की जिम्मेदारियां भी निभा रहे हैं। परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे हैं। 430 समूहों की लगभग पांच हजार महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं । झाडग्राम जिले के जिला मजिस्ट्रेट सुनील अग्रवाल ने स्वनिर्भर संघ की प्रशंसा करते हुए कहा, “उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर शानदार सफलता हासिल की है। महिलाओं के पक्ष में खड़े होकर विभिन्न अच्छे काम करने के लिए उन्हें सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया है। उम्मीद है आगे चलकर समूह की महिलाएं तरक्की करेंगी।

इसे भी पढ़ें : Potak : 16 पहर हरिनाम संकीर्तन आयोजित, भक्तों का उमड़ा जन सैलाब

Spread the love

Related Posts

Jadugora : आदिवासी बहुल गांव मेचुआ में “सरना कोड नहीं तो जनगणना नहीं” के लगे नारे,  पोटका बीडीओ अनिल मुंडा से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

जनगणना के 13 नंबर कॉलम में आदिवासियों के सरना कोड का कॉलम जोड़ने की मांग जादूगोड़ा: आगामी 30 जून से शुरू होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण से…

Spread the love

Muri : सिल्ली थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक  

मुरी : सिल्ली थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। संचालन कर रहे फारूक मोमिन ने कहा कि बकरीद में काटे जाने वाले बकरे का बचे खराब…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time