Jhargram: झाड़ग्राम में ED की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत खनन के मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

झाड़ग्राम:  झाड़ग्राम जिले में अवैध रेत खनन और तस्करी के खिलाफ ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में अवैध रेत कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की गई और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए।

सूत्रों के अनुसार, जीडी माइनिंग कंपनी के प्रमुख अरुण शराफ को कोलकाता के बाली इलाके से गिरफ्तार किया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी चालान तैयार कर अवैध रेत तस्करी से प्राप्त धन का गबन किया। गिरफ्तार आरोपी को उसी रात अदालत में पेश किया गया।

ईडी की टीम ने पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिले में कई अवैध रेत खदानों और कारोबार से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। तलाशी अभियान सुबह से शुरू होकर दोपहर तक जारी रहा। छापेमारी में वित्तीय दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य अहम सामग्री जब्त की गई।

ईडी को उम्मीद है कि अरुण शराफ से पूछताछ के बाद रेत तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान हो सकेगी और अवैध रेत कारोबार के पूरे जाल को उजागर किया जा सकेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Spread the love

Related Posts

West Medinipur : विश्व कविता दिवस पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में रक्तदान, बाल दान समेत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 मेदिनीपुर :  विश्व कविता दिवस के अवसर पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में विद्यासागर स्मृति मंदिर में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिवंगत आवृत्ति कलाकार अनुभव…

Spread the love

Assemblr Electoions  : एसपी ने थाना क्षेत्रों का दौरा कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की, मातहतों को दिेए कड़े निर्देश

झाड़ग्राम : आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक,झाड़ग्राम मानव सिंगला ने बेलपहाड़ी, बिनपुर, लालगढ़ और जामबोनी थाना क्षेत्रों का दौरा कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time