Jhargram: स्कूटी सवार को बचाते हुए पलटी बस, एक की मौत – कई घायल

झाड़ग्राम:  झाड़ग्राम जिले में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जब राधा गोविंद ट्रैवल्स की यात्री बस (WB-33F-2516) गोपीबल्लवपुर से मेदिनीपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस गुप्तामोनी के समीप पहुंची, सामने अचानक एक स्कूटी चालक आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला पहिया भी निकल गया। घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

इस दर्दनाक हादसे में एक महिला यात्री बसंती महतो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, गंभीर घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही झाड़ग्राम जिला पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस द्वारा घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जिससे स्थिति पर काबू पाया जा सका।
स्थानीय नागरिकों ने बस मालिक और चालक की भूमिका की जांच, घायल यात्रियों के उपचार का समुचित प्रबंध और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : Jhargram: पुलिस और ग्रामीणों की मदद से परिवार से मिला दो साल से लापता युवक, मानवीय संवेदना की मिसाल

Spread the love

Related Posts

Gua : मेघाहातुबुरु खदान में एनडीआरएफ की मॉक ड्रिल, 100 फीट गहरी खाई से किया सफल रेस्क्यू

गुवा : सेल की मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान में शनिवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 9वीं बटालियन, पटना द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर एक व्यापक मॉक ड्रिल का…

Spread the love

Gua : गुवा में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time