West Singhbhum: सामुदायिक भवन में फैली खलबली – कंट्रोल रूम में मृत पाया गया कर्मचारी, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

गुवा: मेघाहातुबुरु सेल क्षेत्र स्थित सामुदायिक भवन परिसर में उस समय सनसनी फैल गई जब केबल टीवी कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मचारी अरविंद कुमार शर्मा गुरुवार सुबह संदिग्ध स्थिति में मृत पाए गए। वह कुर्सी पर बैठे हुए, मेज की ओर झुके हुए अवस्था में मिले।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जून की शाम अरविंद ने सीने में हल्के दर्द की शिकायत अपने साथियों से की थी और अस्पताल जाकर जांच कराने की बात भी कही थी। हालांकि वे वास्तव में अस्पताल गए थे या नहीं, इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

गुरुवार सुबह सामुदायिक भवन के केयर टेकर ने जब कंट्रोल रूम का दरवाजा खुला देखा और अंदर झांका, तो अरविंद को अचेत अवस्था में कुर्सी पर झुका हुआ पाया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए केयर टेकर ने मजदूर नेता वीर सिंह मुंडा और झामुमो प्रखंड महासचिव आलोक टोपनो को सूचना दी। दोनों ने तत्काल किरीबुरु थाना को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी रोहित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह मामला दिल का दौरा (हार्ट अटैक) प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

अरविंद कुमार शर्मा को एक नम्र, कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार कर्मचारी के रूप में जाना जाता था। उनकी असमय और रहस्यमय मृत्यु से क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है। स्थानीय लोग, सहकर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: बिजली कटौती पर भड़के मनोज चौधरी, एक घंटे में समाधान नहीं तो तालाबंदी की चेतावनी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : पीएम मोदी के जन्मदिन पर 108 दीपक जलाकर की दीर्घायु की कामना

पोटका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पोराडीह शिव मंदिर प्रांगण में 108 आशीर्वाद के दीप जलाए गए। भाजपा नेत्री सह समाजसेवी सीमा मंडल के…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में हो रहे प्रदुषण के विरोध में दूसरे चरण का हस्ताक्षर अभियान शुरू

पोटका : रेलवे साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण और आम लोगों को हो रही परेशानियों के विरोध में गुरुवार को हल्दीपोखर में हस्ताक्षर अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हुई।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time