Jhargram : झाड़ग्राम में दिनदहाड़े पीएनबी के CSP एजेंट से हथियार के बल पर 3.58 लाख की लूट

  • जामबनी ब्लॉक के जंगल क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने की लूट, एजेंट घायल
  • दिनदहाड़े लूट से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के जामबनी ब्लॉक में सोमवार को दिनदहाड़े हुई सशस्त्र लूट की सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बहिरग्राम के जंगल क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक कस्टमर सर्विस प्वाइंट (CSP) एजेंट से 3.58 लाख रुपये लूट लिए। जानकारी के अनुसार, CSP एजेंट सुब्रत सिंह जामबनी स्थित पीएनबी शाखा से ग्राहकों में वितरण के लिए नकदी निकालकर जुटिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जंगल के अंदर पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और सिर पर बंदूक तानकर रुपये की मांग की। विरोध करने पर बदमाशों और एजेंट के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई के सोहैल हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद, मारपीट का बदला लेने के लिए की गई हत्या

जंगल इलाकों में बढ़ते अपराध ने बढ़ाई चिंता

बताया जा रहा है कि सुब्रत सिंह ने साहस दिखाते हुए बदमाश से हथियार छीनने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें जमीन पर गिरा दिया। मदद के लिए चिल्लाने के बावजूद सुनसान जंगल क्षेत्र में कोई सहायता नहीं मिल सकी। इसके बाद बदमाशों ने बंदूक की बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। सूचना मिलते ही जामबनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल एजेंट को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस संबंध में जामबनी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त वाहन और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दिनदहाड़े जंगल क्षेत्र में हुई इस वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में नयाग्राम पुलिस ने 65 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सीमावर्ती इलाके में सक्रिय अभियान से मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी सफलता झाड़ग्राम पुलिस की लगातार कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप झाड़ग्राम : सीमावर्ती इलाके में गांजा तस्करी के…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई चोरी कांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ के जेवरात बरामद

सेवा सदन अस्पताल के पास हुई थी बड़ी चोरी, सीसीटीवी और डॉग स्क्वायड से मिली सफलता जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एमई स्कूल रोड स्थित सेवा सदन अस्पताल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *