Jharkhand Cabinet Meeting: विधानसभा सत्र के बाद पहली कैबिनेट बैठक 2 सितंबर को, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

रांची:  झारखंड सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 2 सितंबर (मंगलवार) को दोपहर 2:30 बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। इसकी आधिकारिक जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने गुरुवार को जारी की।

हाल ही में संपन्न झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में कई अहम प्रस्ताव और विधेयक पास हुए थे। अब इन पर अंतिम मुहर लगाने का काम कैबिनेट बैठक में होगा। माना जा रहा है कि बैठक में इन्हीं मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लिया जाएगा।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस बैठक में अलग-अलग विभागों के जनहितकारी प्रस्ताव भी लाए जा सकते हैं। लोगों की उम्मीद है कि सरकार किसानों, बेरोजगार युवाओं, छात्रों और ग्रामीण जनता के लिए राहतकारी योजनाओं की घोषणा करेगी।

कैबिनेट की यह बैठक विधानसभा सत्र के बाद इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इसमें घाटशिला विधानसभा उपचुनाव से जुड़े विषयों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए भी कई रणनीतिक फैसले लिए जाने की संभावना है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड में ACB की बड़ी कार्रवाई, प्रधान लेखापाल रिश्वत लेते गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : टिनप्लेट कंपनी में बहाली प्रक्रिया 20 जनवरी से

    कर्मचारियों और आश्रितों के लिए बहाली प्रक्रिया शुरू जमशेदपुर : एनसीपी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह टिनप्लेट वीआरएस कर्मचारी मंच के संरक्षक डॉ पवन पांडेय ने सोमवार को एक बयान…

    Spread the love

    Jamshedpur : मकर संक्रांति और टुसू पर्व पर जमशेदपुर में नो इंट्री 14 व 15 जनवरी को

    14 और 15 जनवरी को भारी वाहनों पर रोक जमशेदपुर : मकर संक्रांति और टुसू पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। डीसी, एसएसपी और…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *