जादूगोड़ा: गोवर्धन पूजा के अवसर पर जादूगोड़ा का बागों गांव बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में पूरी तरह डूब गया। संध्या समय ग्रामीणों ने गांव के तालाब से घट में जल भरकर कलश यात्रा निकाली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
श्री-श्री गोवर्धन पूजा कमिटी के संयोजक सुब्रतो कुमार गोप ने बताया कि वर्ष 1978 से बागों गांव में यह परंपरा लगातार निभाई जा रही है। इस बार 47वें श्री-श्री गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया है।
तीन दिवसीय इस उत्सव के तहत 23 और 24 अक्टूबर की रात्रि में मेदनीपुर से आने वाले कलाकारों की बंगला यात्रा प्रस्तुत की जाएगी, जबकि 25 अक्टूबर को झूमर नृत्य का आयोजन किया जाएगा। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्रीय कमिटी के अश्विनी गोप, फटीक चंदा गोप, अभीरथ गोप, तापस कुमार, राज किशोर गोप, पुजारी रवि शंकर दास, जदूपति गोप, धनंजय गोप, शंकर सरदार और देवाशीष गोप सहित कई ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हैं। बागों गांव में गोवर्धन पूजा अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गांव की एकता और परंपरा का प्रतीक बन चुकी है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: पुलिस ने कुख्यात रिंकू सेठ को जयपुर से दबोचा, पांच गंभीर मामलों में था वांटेड




















































