Kharagpur : SER खड़गपुर मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन

खड़गपुर  :  दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल द्वारा सोमवार को साउथ इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम, खड़गपुर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में एक औपचारिक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके सेटलमेंट देयकों का भुगतान किया गया।
मंडल के विभिन्न विभागों से कुल 50 कर्मचारी अधिवर्षिता (सुपरएनुएशन) के आधार पर रेल सेवा से सेवानिवृत्त हुए। समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी दीर्घकालीन एवं समर्पित सेवाओं के सम्मान स्वरूप पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ), स्मृति चिन्ह तथा अन्य सेटलमेंट संबंधी दस्तावेज प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ललित मोहन पांडे, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) देबजित दास तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजय कुमार की उपस्थिति में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं दस्तावेज वितरित किए।
अधिकारियों ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवा अवधि के दौरान उनके समर्पण, निष्ठा और कड़ी मेहनत की सराहना की। साथ ही कर्मचारियों के परिवारजनों को भी उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को साइबर एवं डिजिटल धोखाधड़ी से सतर्क रहने और ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह आयोजन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करने और उनके सेवानिवृत्ति लाभों के समयबद्ध निपटान के प्रति मंडल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें : 

Spread the love

Related Posts

Jhargram : आंधी-तूफान और बारिश ने झाड़ग्राम शहर के शक्तिनगर इलाके में भारी तबाही मचाई, दुर्गा पूजा पंडाल हुआ क्षतिग्रस्त 

झाड़ग्राम : बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने झाड़ग्राम शहर के शक्तिनगर इलाके में भारी तबाही मचाई, जिससे बसंती दुर्गा पूजा का एक पंडाल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो…

Spread the love

Jhargram : विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, विभिन्न कोषांग के अधिकारियों के साथ DEO ने की बैठक 

झाड़ग्राम :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत झाड़ग्राम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time