Kharagpur : पुलिस कार्रवाई में महिला की मौत, तनाव के बीच प्रदर्शन

  • रागिनी टांडी की मृत्यु के बाद इलाके में तनाव और सड़क जाम

खड़गपुर : खड़गपुर में बुधवार रात पुलिस ऑपरेशन के दौरान रागिनी टांडी (65) की गंभीर चोटें लगने के बाद गुरुवार को उनकी मौत हो गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। मृतका के परिवार ने आरोप लगाया कि हिजली चौकी पुलिस ने निर्माणाधीन घर में कथित अवैध छत ढलाई की सूचना पर छोटा तेंगरा की ओडिया बस्ती में पहुंचकर लाठीचार्ज किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में विवाद छोटा था, लेकिन सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दौरान कई लोग घायल हुए और कुछ को हिरासत में लिया गया। रागिनी टांडी की हालत इस लाठीचार्ज के दौरान बिगड़ गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जवाहरनगर रोड पर महिला से पर्स छिनतई, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

गुरुवार सुबह रागिनी टांडी की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और खड़गपुर-केशियरी स्टेट हाईवे को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। खड़गपुर नगर पालिका अध्यक्ष कल्याणी घोष, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सरकार, रविशंकर पांडे और तृणमूल कांग्रेस नेता देबाशीष चौधरी मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी तब तक शांत नहीं हुए जब तक जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पूरी नहीं हो गई। प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची के काशीडीह में चापड़ से युवक पर जानलेवा हमला, इलाके में दहशत

पुराने विवाद के प्रतिशोध में 21 वर्षीय प्रेम पासवान पर हमला, हालत नाजुक शहर में बढ़ती चापड़बाजी, पुलिस के लिए बनी चुनौती जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन…

Spread the love

Jamshedpur : काशीडीह में युवक पर चापड़ से हमला, एमजीएम अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर-1 में गुरुवार तड़के 21 वर्षीय युवक प्रेम पासवान पर चापड़ से जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *