- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई
जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 2 में 6 जनवरी की शाम एक महिला से पर्स छिनने की घटना हुई। महिला अपने घर से चिकन खरीदने निकली थी, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उसका पर्स छीन लिया। महिला ने अगले दिन थाने में शिकायत दर्ज कराई। सिटी एसपी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों की पहचान हुई और उनकी गिरफ्तारी की गई।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वाहन चेकिंग के दौरान हथियार सहित एक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
तीन अभियुक्त गिरफ्तार, एक नाबालिग बाल सुधार गृह भेजा गया
गिरफ्तार अभियुक्तों में आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी इमराम आलम (18) और मो वकील उर्फ मो शाहरुख (18) शामिल हैं। उनके पास से मोटरसाइकिल, छीना गया पर्स और मोबाइल बरामद किया गया। ये सभी क्षेत्र में घुम-घुमकर छिनतई की घटनाओं को अंजाम देते थे। एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया, जबकि दो अन्य अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि इस तरह की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में भय पैदा होगा।
There is no ads to display, Please add some



















































