Jamshedpur : वाहन चेकिंग के दौरान हथियार सहित एक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

  • फैयाज आलम पर कई अपराधों का है आपराधिक इतिहास
  • तामुलिया कपाली लिंक रोड पर वाहन चेकिंग में गिरफ्तारी

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के तामुलिया कपाली लिंक रोड पारडीह के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त मो फैयाज आलम उर्फ गलट्टा (34) वर्ष, कपाली (चांडिल) का निवासी है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद हुई। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि फैयाज का अपराधिक इतिहास रहा है। पूर्व में वह बंगाल से डकैती, सुंदरनगर से हत्या के प्रयास और बिष्टुपुर आजादनगर से चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : डुमरिया की आदिवासी महिला के लिए अबुआ आवास की मांग, ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचा ज्ञापन

सिटी एसपी ने बताया कि फैयाज आजादनगर के गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अली उर्फ विक्की के साथ मिलकर हथियार के दम पर लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। फैयाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि उसका साथी अली उर्फ विक्की फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि अपराधियों पर निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का कड़ा प्रहार: 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के लालसाईं और चांदड़ा समेत विभिन्न इलाकों में विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों में हड़कंप मच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time